दो जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी की, दोनों बहने एक साथ मां भी बनने वाली हैं देखी है कभी ऐसा अनोखी शादी
न्यूयॉर्क।क्या आपने जुड़वां बहनों का एक ही दूल्हे से शादी करने के बारे में सुना है। अगर नहीं! तो हम आपको ऐसी जुड़वां बहनों के बारे में बता रहे हैं जिनका रहना, खाना और पहनना तो एक जैसा है ही, उनका जीवनसाथी भी एक जैसा ही है।
आपको ऑस्ट्रेलिया ले चलते हैं। यहां के जाने-माने शहर पर्थ में दो जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी की है और अब बहुत जल्द तीनों माता-पिता बनने जा रहे हैं।
सबसे दिलचस्प बात ये है कि लड़के ने एक अमेरिकन रिएलिटी लाइव शो के दौरान जुड़वां बहनों- 36 साल की अन्ना और लूसी को शादी के लिए प्रपोज किया था। ब्रेन ब्रायन ऑस्ट्रेलिया में इलेक्ट्रिशयन हैं और पिछले 10 सालों से दोनों बहनों को डेट कर रहे हैं। ब्रायन ने दोनों बहनों को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए अनोखा तरीका निकाला और सबसे लेटेस्ट रिएलिटी शो टीएलसी एक्सट्रीम के दौरान बेन दोनों बहनों को एक पार्क में रोमांटिक पिकनिक पर ले गये। जहां ब्रायन ने दोनों बहनों को शादी के लिए पूछा।
एक ही लड़के से शादी क्यों? के सवाल पर दोनों बहनों ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि प्यार, प्यार होता है। इसीलिए दोनों बहनों को एक ही लड़के से शादी करने में कोई ऐतराज नहीं था।
दोनों बहनों को था एक ही लड़के से शादी का इंतजार
ब्रायन को डर लग रहा था कि दोनों बहनें शादी के लिए मानेंगी या नहीं, लेकिन ब्रायन को पता चला कि दोनों बहनें उनके प्रपोजल का इंतजार कर रहीं थीं और प्रपोज करते ही दोनों बहनें शादी के लिए तैयार हो गईं। लाइव शो में किया प्रपोज ब्रायन ने लाइव शो के दौरान पिकनिक मनाते वक्त जुड़वां बहनों को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों बहनों ने खुशी से उछलते हुए उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया।
बहनों ने कहा कि 'जुड़वां होने की वजह से उनकी पसंद और नापसंद एक समान रही है और उनका टेस्ट भी एक समान ही रहा है, इसीलिए शायद उन दोनों को एक ही लड़का पसंद आया और जाहिर सी बात है हम जो भी करेंगे अब साथ ही करेंगे।'
दोनों बहनों की अनोखी शादी की ये कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
भारत के महारष्ट्र में रिंकी और पिंकी ने की थी एक दूल्हे से शादी
बीते दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के सोलापुर की शादी देश और दुनिया के लोगों में चर्चा का विषय बन गई थी। यहां भी ऑस्ट्रेलियाई बहनों की तरह दो जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से शादी कर सबको हैरान कर दिया था। खास बात यह रही कि ये जुड़वां बहनें आईटी इंजीनियर हैं।इनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

टिप्पणियाँ