नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथग्रहण एवं गोपनीयता की शपथ निर्वाचित पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता परमानंद साह ने दिलाई
ब्यूरो रिपोर्ट:-पूर्णिया/ बिहार/जिले के नव गठित नगर पंचायत चम्पानगर के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथग्रहण शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता परमानन्द साह ने दिलाई। समारोह केनगर प्रखंड मुख्यालय के सद्भावना सभागार में आयोजित की गई जहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। मुख्य पार्षद मधू देवी तथा उप मुख्य पार्षद सतीश कुमार के शपथग्रहण के उपरांत अन्य 13 पार्षदों का शपथग्रहण कराया गया जिसमें 8 महिलाएं शामिल थी। शपथग्रहण से पूर्व निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्य एवं कार्यों के बारे में बताते हुए बधाई दी। शपथग्रहण के बाद लोगों में लम्बे समय से रूके हुए विकास कार्यों गति मिलने की उम्मीद जगी है। शपथग्रहण के उपरांत निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों का संतोषप्रद कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सह मास्टर ट्रेनर मोल झा कर रहे थे। शपथग्रहण समारोह में सीओ अशोक कुमार सिंह, राजस्व पदाधिकारी शिल्पी कुमारी, बीपीआरओ शेखर कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कृष्णकांत चौधरी आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ