सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनपद पंचायत अध्यक्ष जूते-चप्पलों की माला पहनकर दफ्तर में पहुंचे, फेसबुक पर लाइव आकर प्रशासन पर अपनी उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया

सुरजपुर/ कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष ने कांग्रेस पदाधिकारियों व विधायकों सहित सरकार पर साधा निशाना, विधानसभा व मंत्रालय (Ministry) के सामने भी जूते-चप्पलों की माला पहनकर विरोध प्रदर्शन करने की कही बात. जूते-चप्पलों की माला पहने सूरजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष अपने दफ्तर से फेसबुक पर लाइव आ रहे थे। जिस किसी ने भी उन्हें फेसबुक पर लाइव देखा वह अचंभित रह गया। दरअसल जनपद अध्यक्ष जगलाल देहाती ने प्रशासन पर अपनी उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए यह अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, दोनों विधायकों पर भी उन्हें अनदेखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विधानसभा व मंत्रालय के सामने भी जूते-चप्पलों की माला पहनकर विरोध प्रदर्शन की बात कही है।


इस संबंध में जनपद अध्यक्ष जगलाल देहाती का कहना है कि सूरजपुर जिला मुख्यालय में यातायात विभाग द्वारा 33वां सडक़ सुरक्षा सप्ताह के समापन का कार्यक्रम था। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से जो निमंत्रण कार्ड छपवाया गया था, उसमें उनका नाम ही नहीं था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद भी वे कार्यक्रम में गए थे, लेकिन उन्हें वहां न तो मंच पर स्थान दिया गया और न ही किसी ने उन्हें सम्मानित किया। जबकि कुछ जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी हुआ।

अपनी उपेक्षा से खासे नाराज थे। नाराजगी इस कदर थी कि वे जूते-चप्पलों की माला पहनकर अपने दफ्तर में पहुंच गए और फेसबुक पर लाइव आकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने सरकार को संदेश दिया।

टिप्पणियाँ