सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

‘अंडा दो अभियान’- स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के आवास के सामने महिलाएं बच्चों के साथ आंगनबाड़ी और स्कूल के भोजन में अंडे को शामिल करने की मांग की

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के आवास के सामने रविवार की सुबह महिलाएं बच्चों के साथ ‘अंडा दो अभियान’ के तहत आंगनबाड़ी और स्कूल के भोजन में अंडे को शामिल करने की मांग की। अभियान का संचालन स्थानीय सामूहिक छत्तीसगढ़ किसान मजदूर संगठन और ‘राष्ट्रीय नेटवर्क भोजन का अधिकार’ द्वारा किया जा रहा है। दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार का आईसीडीएस व मध्यान्ह भोजन योजनाओं में अंडे देने की नीति पर कोई विचार नहीं है।

इसी मामले को लेकर सरगुजा जिले के चार विकासखंड लुंड्रा, बतौली, उदयपुर और लखनपुर के लोग रविवार को स्वास्थ्य मंत्री के आवास के समीप जनसभा में शामिल हुए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ किसान मजदूर संगठन के सदस्य, स्थानीय संगठन संगवारी के डॉक्टर भी उपस्थित थे।

ओडिशा एवं बिहार के कार्यकर्ता भी बच्चों के समर्थन में शामिल हुए। लोगों से मिलने के बाद सिंहदेव ने अंडे की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की, लेकिन कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आंगनबाडिय़ों और प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के लिए अंडे शुरू करने पर कोई नीति लाने पर विचार नहीं कर रही है"।

उन्होंने कहा इसके बजाय ग्रामीण स्तर पर स्व-सहायता समूह के माध्यम से अंडे प्रदान करने के लिए एक स्थानीय पहल की जानी चाहिए। मंत्री ने स्वीकार किया कि स्कूल के भोजन में अंडे को शामिल करने के खिलाफ धार्मिक समूहों का विरोध है, हालांकि,जवाब में संगठन के सदस्यों ने अंडे के पोषण संबंधी महत्व पर जोर दिया। पोषण एक अधिकार है और इसे किसी भी कारण से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

टिप्पणियाँ