सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक बेटे ने पिता को शराब पिलाकर छत से धक्का दिया तब भी मौत नहीं हुई तो कुल्हाड़ी से काटा

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। कलयुगी बेटे ने पहले तो पिता को छत से धक्का देकर जमीन पर फेंक दिया। इससे पिता बेहोश हो गया। जिसके बाद बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्या के बाद बेटे ने पिता के शव को चुपचाप ले जाकर दफना दिया। पुलिस ने हत्यारे बेटे सूरज पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुर्ग के बोरी थाना इलाके के परसदा खुर्द गांव का है।

आरोपी बेटे सूरज पटेल (21) ने पुलिस को बताया कि वह बीते 15 वर्षों से अपने पिता पवन पटेल (45) अलग रह रहा है। पवन पटेल ने अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए 8 एकड़ जमीन बेच दी। अब करीब ढाई एकड़ जमीन ही बची है। पिता उस जमीन को भी बेचना चाहता था। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद हो गया। गुस्से में उसने पिता को घर की छत से जमीन पर फेंक दिया। इससे पिता बेहोश हो गए। बेसुध हालत में पिता को वह घर से डेढ़ सौ मीटर दूर मामा की बाड़ी में ले गया। वहां कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी और मामा की बाड़ी में गढ्‌ढा खोदकर गाड़ दिया।

सूरज ने पुलिस को बताया कि वो पिता की हत्या करने के लिए मजबूर हो गया था। उसका पिता पूरी जायदाद को नशे में बर्बाद कर चुका था। बची हुई जमीन भी बेचने जा रहा था। घटना की रात भी वो उसे समझाने के लिए गया था। उसने पिता के कहने पर ही उसे शराब पिलाई। उसे जमीन न बेचने के लिए समझाया तो झगड़ा करने लगा। इसलिए गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वो लाश को घसीटकर बाड़ी के एक किनारे ले गया और वहां पर गड्ढा खोदकर शव दफना दिया।

ऐसे खुला हत्या का राज

अगले दिन उसका मामा रामकुमार अपनी बाड़ी में फसल को पानी देने गया था। मामा की अपनी गाड़ी में लगे खून को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। वो बाइक सूरज लेकर गया था। शंका के आधार पर पुलिस ने मृतक पवन के बेटे सूरज से पूछताछ की। सख्ती करने पर उसने अपराध कबूल किया। सूरज के बताने पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के सामने गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

टिप्पणियाँ