एएसआई हृदयानंद कुमार का स्थानांतरण किए जाने पर शनिवार को के नगर थाना परिसर में सम्मान समारोह रखा गया
ब्यूरो रिपोर्ट:-पूर्णिया/ बिहार/जिले के केनगर थाना परिसर में केनगर थाना के निवर्तमान एएसआई हृदयानंद कुमार का जिले के जलालगढ़ थाना में स्थानांतरण किए जाने पर शनिवार को दोपहर बाद सम्मान समारोह आयोजित कर केनगर अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना परिवार द्वारा भाव भिनी विदाई दी गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा एवं अन्य पुलिस कर्मी व समाज सेवियों द्वारा एएसआई हृदयानंद कुमार को माला,बुके एवं अंग वस्त्र उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह में सीओ अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में योगदान व स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। कहां की एएसआई हृदयानंद कुमार जी चाहे जिस परिस्थिति में हो अपने नाम के अनुसार कार्य धैर्यता से करते हुए देखा गया। वहीं दूसरी ओर गोकुलपुर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार मेहता,बिठनौली पश्चिम पंचायत के मुखिया शुशील कुमार महतो उर्फ बमबम महतो ने एएसआई हृदयानंद कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्य के प्रति इनके कर्तव्य निष्ठ रहे।पुलिसिग सिर्फ लोगों को डराने के लिए नहीं बल्कि सही रास्ते पर लाने में उनकी मदद करना ही अपने कार्य के प्रति निष्ठा का परिचय दिया।कार्यक्रम में पूर्व बिठनौली पूरब पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव,काझा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साह हृदयानंद कुमार के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की साथ ही कहा कि आप केनगर थाना क्षेत्र के लोगों के दिल मे बसते है साथ ही आप अपने कर्तव्य निष्ठ से पदाधिकारियों के चहेते भी रहे है। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा, जिला परिषद सदस्य बुलबुल, पुलिस पदाधिकारी चंद्रकिशोर सिंह आदि लोगों ने भी संबोधित कर एएसआई हृदयानंद कुमार की भूरी भूरी प्रसंसा की। कार्यक्रम का संचालन मो0 शहजादा हसन कर रहे थे। इस मौके पर झुन्नी कला पंचायत के मुखिया कुंदन यादव, दर्जनों प्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे थे।


टिप्पणियाँ