सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्व अफसरों पर कार्रवाई की अनुशंसा हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई या फिर कार्रवाई हुई तो उन्हें फिर से बहाल कर दिया गया, इसी से बढ़ रहा विभागों में भ्रष्टाचार

बिलासपुर/ भ्रष्टाचार का आरोप लगने वाले राजस्व अफसरों पर आरोप लगे कार्रवाई की अनुशंसा हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई हुई भी तो उन्हें फिर से बहाल कर दिया गया। इस तरह प्रशासनिक फैसलों के बदलने से उन पर सवाल उठे और भरोसा भी कम हुआ। इस वजह से भ्रष्टाचार ही बढ़ा है प्रशासनिक हलकों में भ्रष्टाचार बीते कुछ अरसे में बेतहाशा बढ़ा है। राजस्व अफसरों पर ऐसे मामलों में आरोप भी उतनी तेजी से बढ़े हैं, लेकिन जांच और नतीजे निकलने के लिए इंतजार खत्म नहीं हुआ। कुछ पर कार्रवाई हुई भी तो कुछ समय बाद ही बहाल भी कर दिया गया।

इस मामले में भू-माफियाओ ने सरकार को ही 1 करोड़ से अधिक रुपए की चपत लगा दी और राजस्व अफसरों ने उसका साथ दिया। राजस्व जमीन मामले में नाम आने पर पूर्व अधीक्षक दुष्यंत कोशले पर कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम स्तर पर जांच हुई और फिर कलेक्टर ने फाइल कमिश्नर की ओर बढ़ाकर कार्रवाई की अनुशंसा की। पहले अनुशंसा पर कार्रवाई की बजाय नोटिस और जवाब का खेल चलता रहा और आरोपी राजस्व अफसर को तहसीलदार बना दिया गया।

फर्जी नामांतरण के आरोप में हुए सस्पेंड, अब बहाल

पटवारी कौशल यादव को राजस्व के नामांतरण मामले में पूर्व एसडीएम टीआर भारद्वाज ने निलंबित कर दिया था। कलेक्टर ने नोटशीट पर लिखा कि निलंबन कर केस दर्ज करवाएं। कार्रवाई के कुछ समय बाद पटवारी यादव को फिर से बहाल कर दिया। यादव पर तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर से नामांतरण करने का आरोप लगा था, फिर एसडीएम ने कार्रवाई की, लेकिन कुछ ही दिन बाद फिर से बहाल कर दिया गया। पटवारी का कहना है कि उसे कुछ लोग बेवजह फंसा रहे हैं।

पैसे मांगने के आरोप पर हटाए गए तहसीलदार की फिर हो गई पोस्टिंग

पूर्व रतनपुर तहसीलदार प्रकाश साहू पर पटवारियो ने पैसे मांगने का आरोप लगाया था। उन्हें रतनपुर से हटाया गया और अब सकरी पोस्टिंग मिल गई। उधर पटवारी पर ही जांच बैठा दी गई। तहसीलदार ने कहा कि पटवारियों की गलती पकड़ी थी तो ऐसा आरोप लगा रहे हैं। ऐसा ही मामला बोदरी तहसीलदार है, जिन्हें राजस्व मंत्री ने बकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर हटाया था।

विभागीय जांच तो चल रही है...

अपर कलेक्टर आरए कुरूवंशी ने ऐसे मामलों पर कहा कि विभागीय जांच की जा रही है, इसलिए यह कहना कि कार्रवाई नहीं हुई, यह गलत है। दोषसिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी। 

टिप्पणियाँ