सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेमेतरा के एक स्कूल में नौ छात्राएं चीखने चिल्लाने और सिर पटक कर रोने लगीं शिक्षको व छात्रों में भी दहशत का माहौल, ऐसा क्या हुआ?

बेमेतरा। शिक्षकों ने बताया की सोमवार को दो छात्र बेहोश हुये मंगलवार को भी तीन छात्राएं अचानक बेहोश हो गई व चिल्लाने लगी। और बुधवार को तो नौ छात्राएं चीखने चिल्लाने लगीं शिक्षाको व छात्रों में भी दहशत का माहौल बना रहा वही शिक्षा ने 108 को फोन कर छात्राएं को साजा के अस्पताल पहुचाया। अब तक 14 छात्राओं में इस तरह की शिकायत आ चुकी है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर मेडिकल स्वास्थ्य जांच की। प्रभावित छात्राओं से पूछताछ की गई व उनकी भी जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग ने पूछा तो छात्राओं ने कहा कि हम कैसे बेहोश होते हैं और क्यों चिल्लाते हैं, यह हमें पता नहीं है। ये अचानक होता है, हम भी परेशान हैं।

शिक्षा अधिकारी निलेश चंद्रवंशी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी स्कूल पहुंची थी। सभी तीन छात्राओं को बुलाकर स्वास्थ्य जांच की गई। काउंसलिंग भी की गई, लेकिन सब ठीक है। वहीं स्वास्थ्य विभाग असली कारण भी नहीं बता पा रहा है।

दिमाग में कोई गलत सोच न रखें, पढ़ाई पर ध्यान दें

चिकित्सकों की टीम ने कहा कि छात्राएं अपने मन को न भटकाएं बल्कि पढ़ाई पर ध्यान दें। वहीं शिक्षकों को भी निर्देश दिए कि छात्राओं को मोटिवेशन कराएं। इन छात्राओं के मन में किसी भी प्रकार का भय या गलतफहमी न पालने को सलाह दी।

टिप्पणियाँ