ब्यूरो संवाददाता-इन्देश्वरी परिहार ।
पूर्णिया/ बिहार/जिले के बैजनाथ उच्च विद्यालय जगनी चम्पानगर में 74वां गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना काल के बाद इस बार गणतंत्र दिवस की बड़ी ही धूम धाम रही। इस मौके पर सभी सरकारी कार्यालयों में आला अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।
इसी क्रम में बैजनाथ उच्च विद्यालय जगनी चम्पानगर के शिक्षक एवं शिक्षिका परिसर में ध्वजारोहण करते हुए तिरंगे को सलामी दी।
इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में नगर पंचायत वासियों, समाज सेवीयों, नवनिर्वाचित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इसी कड़ी में प्रतिनिधि समाजसेवी एवं शिक्षकों बीच बातचीत चली कि हमारे स्कूल के बच्चों कैसे आगे बढ़े पढ़ाई, खेलकूद,में जब पहला स्थान लेकर आऐंगे तो हमारे संस्थान का नाम स्वतह ही आगे बढ़ सकता है इसी बातों को लेकर बैजनाथ उच्च विद्यालय जगनी चंपानगर के शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार बताएं कि जिला स्तरीय तरंग महोत्सव 2022-23 कबड्डी प्रतियोगिता जिला स्कूल पूर्णिया 17, 18, जनवरी2023 में बालक वर्ग जिले में पहला स्थान प्राप्त कर DEO से सम्मानित होकर शिल्ड जीत कर बैजनाथ उच्च विद्यालय का नाम ऊंचा किया।
बालिका वर्ग भी कबड्डी में पहला स्थान प्राप्त कर बैजनाथ उच्च विद्यालय एवं शिक्षकों का भी नाम ऊंचा कर शिल्ड प्राप्त कर धरोहर के रूप में स्कूल में रखा गया इसलिए कि जो भी बच्चे एवं अभिभावक आऐंगे तो गर्व महसूस करेगें। इसी तरह नेहरू युवा खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 जिला स्कूल पूर्णिया बालक/बालिका प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड प्राप्त किए। शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार कहते हैं कि हमारे बच्चे जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर अब राज्य में खेलने पहुंचेंगे हमारे स्कूल के बच्चे।


टिप्पणियाँ