ब्यूरो रिपोर्ट-इन्देश्वरी परिहार/
पूर्णिया/ बिहार/जिले के चम्पानगर ओपी में 74वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना काल के बाद इस बार गणतंत्र दिवस की बड़ी ही धूम रही। इस मौके पर सभी सरकारी कार्यालयों में आला अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में चम्पानगर ओपी के अधिकारी ने सर्वप्रथम अपने थाना परिसर में ध्वजारोहण करते हुए तिरंगे को सलामी दी।इस मौके पर पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए तिरंगे को सलामी दी।
वही पुलिस के जवानों के द्वारा भी तिरंगे को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जवानों ने मार्च फास्ट करते हुए तिरंगे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में नगर पंचायत वासियों, समाज सेवीयों, नवनिर्वाचित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ