सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने 49 किग्रा भार में रेकॉर्ड 170 किग्रा वजन उठाकर एक स्वर्ण व 3 पदक जीते

रायपुर/ राष्ट्रीय जूनियर व सीनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय महिला वेटलिफ्टर ने ज्ञानेश्वरी यादव ने 49 किग्रा भार में रेकॉर्ड 170 किग्रा वजन उठाकर एक स्वर्ण समेत 3 पदक जीते हैं, जिसमें दो रजत पदक शामिल हंै।  वहीं, जूनियर बालक वर्ग में कोमल महेश्वरी ने दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। नागरकोइल (तमिलनाडु) में खेली जा रही राष्ट्रीय स्पर्धा में बालक वर्ग में रायपुर के कोमल महेश्वरी ने 55 किग्रा भार वर्ग में दो रजत व एक कांस्य पदक जीते हैं। कोमल ने इंटर स्टेट व जूनियर वर्ग में कुल 237 किग्रा वजन (100 किग्रा स्नैच व 137 किग्रा क्लीन व जर्क) उठाकर रजत पदक जीते। ओवरऑल परिणाम में कोमल को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले कोमल महेश्वरी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक जीत चुके हैं। ज्ञानेश्वरी और कोमल महेश्वरी के पदक जीतने पर छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग संघ के पदाधिकारी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रुस्तम सारंग व अजयदीप सारंग ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ज्ञानेश्वरी यादव ने 49 किग्रा भार में रेकॉर्ड 170 किग्रा वजन उठाकर एक स्वर्ण समेत 3 पदक जीते हैं

ज्ञानेश्वरी 49 किग्रा में अव्वल

राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने 49 किग्रा भार वर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल की है। उसे दो रजत पदक भी जीते हैं। ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने भार वर्ग में 78 किग्रा स्नैच व 92 किग्रा क्लीन एंड जर्क में कुल 170 किग्रा वजन उठाकर जूनियर बालिका वर्ग में रेकॉर्ड बनाने हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर वर्ग में एक रजत पदक और इंटरस्टेट सीनियर में एक रजत पदक हासिलकर कुल तीन पदक जीते हैं।

टिप्पणियाँ