सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

1969 में चाँद पर कदम रखने वाले बज एल्ड्रिन ने 93वें जन्मदिन के मौके पर 30 साल छोटी अंका से की शादी

लॉस एंजेलिस/ अमेरिकी के मशहूर अंतरिक्ष यात्री रहे बज एल्ड्रिन ने शुक्रवार को 93 साल की उम्र में चौथी शादी की है। उनकी पत्नी डॉ. अंका फॉर की उम्र 63 साल है। खुद एल्ड्रिन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- हम दोनों घर से भागकर शादी करने वाले टीनएजर्स की तरह उत्साहित हैं।

1969 में अपोलो 11 मिशन के तहत नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन चांद पर गए थे। नील आर्मस्ट्रांग चांद पर सबसे पहले उतरे थे। उनके 19 मिनट बाद बज एल्ड्रिन ने चांद पर कदम रखा था।

93वें जन्मदिन के मौके पर की शादी

बज एल्ड्रिन ने शादी के बाद ट्विटर पर पत्नी अंका के साथ की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- मेरे 93वें जन्मदिन के मौके पर मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने अपनी प्रेमिका डॉ. अंका फॉर के साथ शादी कर ली है। हमने लॉस एंजिलिस में एक छोटे समारोह में शादी की।

ट्विटर यूजर्स ने दी बधाई

बज एल्ड्रिन की पोस्ट को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। ट्विटर यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप जरूर चांद पर उतरने जैसा महसूस कर रहे होंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे बज, आपको शादी के लिए शुभकामनाएं। मैं आपके लिए खुश हूं। हमेशा की तरह आपने स्टाइल में ऐसा किया।

अपोलो-11 मिशन पर यही तीन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री चांद पर गए थे।नील आर्मस्ट्रांग, माइकल कॉलिंस और बज एल्ड्रिन थे.

अपोलो मिशन के अकेले जीवित सदस्य

बज एल्ड्रिन अपोलो 11 मिशन के तीन सदस्यों वाले क्रू के इकलौते जीवित सदस्य हैं। मिशन में उनका साथ देने वाले बाकी दो सदस्यों का निधन हो चुका है। बज एल्ड्रिन 1971 में नासा से रिटायर हो गए थे। उन्होंने 1998 में शेयर स्पेस फाउंडेशन की स्थापना की थी। इसका मकसद अंतरिक्ष की खोज को बढ़ावा देना है।

टिप्पणियाँ