पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग कमेटी का सदस्य बना छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर; शिकायत के 18 दिनों बाद भी नहीं हुई है कोई कार्रवाई
रायपुर/ पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में एक एसोसिएट प्रोफेसर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत किए करीब 18 दिनों का समय बीत चुका है। लेकिन आरोपी प्रोफेसर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने डर से विश्वविद्यालय जाना बंद कर दिया है क्योंकि आरोपी प्रोफेसर हर रोज पूरी शान से विश्वविद्यालय आ रहा है।
छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर बना एंटी रैगिंग कमेटी का सदस्य, कार्रवाई की जगह बचाने की जद्दोजहद में जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के एकमात्र मिडिया गुरुकुल में हुए घटना ने सबको विचार के लिए विवश कर दिया है। हमारे समाज में गुरु को ईश्वर का दर्जा दिया गया है क्योंकि समाज के सुधार और बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने की जिम्मेदारी उनकी है। दरअसल यूनिवर्सिटी की एक फस्ट ईयर की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप प्रोफ़ेसर पर लगा है। FIR दर्ज हुए करीब बीस दिन बीतने को है लेकिन पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं घटना की शिकार हुई छात्रा बुरी तरह डरी हुई है और विश्वविद्यालय जाना भी बंद कर दिया है। जबकि जनवरी में सेमेस्टर परीक्षा भी है।
आरोपी बना एंटी रैगिंग कमेटी का सदस्य
पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को देते हुए आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है लेकिन प्रशासन ने अब तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई तो दूर कोई सख्ती तक नहीं है। बल्कि यूनिवर्सिटी द्वारा जारी 4 जनवरी के आदेश में देखा जा सकता है आरोपी प्रोफेसर को एंटी रैगिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी प्रोफेसर को परीक्षा का कंट्रोलर भी बनाया गया है।
छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर बना एंटी रैगिंग कमेटी का सदस्य, कार्रवाई की जगह बचाने की जद्दोजहद में जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन
आरोपी ने लगाया अग्रिम जमानत की अर्जी
एक तरफ अपने साथ हुई घिनौनी हरकत से परेशान स्टूडेंट ने अब क्लास जाना बंद कर दिया है। वहीं रोजाना दबंगई से यूनिवर्सिटी जाने वाले आरोपी प्रोफेसर ने अपने बचाव के लिए गुरूवार को सत्र न्यायलय में सीआरपीसी की धारा 438 के तहत अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर दी है। वही हाल ही में पुलिस से जब आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया तो महिला थाने की ओर से कहा गया कि लड़की और इसके साथियों का बयान ले लिया गया है। आरोपी को नोटिस भेजा गया था। क्यों आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया ये पूछे जाने पर पुलिस पे जवाब दिया है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
खबर यह भी है कि छात्रा कि शिकायत के बाद जब प्रोफेसर से पूछताछ करने पुलिस यूनिवर्सिटी कैम्पस पहुंची तो एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल गायब हो गया था। अब हर रोज पूरी शान से विश्वविद्यालय आ रहा है। वही प्रोफेसर साहब पर अभी तक किसी तरह की कार्रवाई विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं की है। न ही पुलिस गिरफ्तार कर पाने में सफल हुई है। प्रोफेसर रोज विश्वविद्यालय में हाजरी लगा रहा है।
छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर बना एंटी रैगिंग कमेटी का सदस्य, कार्रवाई की जगह बचाने की जद्दोजहद में जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन
ये है पीड़िता की शिकायत
छात्रा के साथ अश्लील कांड का आरोप युनिवर्सिटी के एपीआर डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल पर है। लड़की ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि मामला नवंबर महीने का है। यूनिवर्सिटी कैम्पस में ही अपने कमरे में जबरन लड़की को एसोसिएट प्रोफेसर खंडेलवाल ने बुलया। इसके बाद खंडेलवाल ने छात्रा पर झपटा, उसके साथ गंदी हरकतें की। आरोप है कि प्रोफेसर खंडेलवाल ने छात्रा को धमकाते हुए कहा कि अगर किसी से कुछ कहा तो करियर बर्बाद कर देगा, पढ़ाई बंद करवा देगा। सहमकर तब लड़की किसी से कुछ नहीं बोली, मगर अब उसने ये बातें घर वालों को बताई और पुलिस से जाकर शिकायत की है।

टिप्पणियाँ