अपनी 13 सूत्रीय मांगों को पूरा करवाने के लिए मेडिकल लेब टेक्नीशियन, लेब असिस्टेंट एवं लेब अटेंडेट की अनिश्चितकालीन हड़ताल 8वें दिन भी जारी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के नाम खून से पोस्टकार्ड लिखा
मंदसौर/MP/ 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मेडिकल लेब टेक्नीशियन, लेब असिस्टेंट एवं लेब अटेंडेट की अनिश्चितकालीन हड़ताल 8वें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर गांधी चौराहा पर धरना दे रहे मेडिकल लेब टेक्नीशियन, लेब असिस्टेंट एवं लेब अटेंडेट ने 20 जनवरी को 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के नाम खून से पोस्टकार्ड लिखकर अपनी मांगों को निराकरण करने की मांग की।
मेडिकल लेब टेक्नीशियन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने बताया कि कोरोना काल में हमारे द्वारा अपनी जान जोखिम पर डालकर सेवाएं दी लेकिन सरकार ने हमारी सेवाओं का प्रतिफल हमें नहीं दिया। लंबे समय से हम अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे है लेकिन जब सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो हमें मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा। इस हड़ताल से लेबोरेटरी में एएनसी की जांच एवं ब्लड बैंक से संबंधित सभी प्रकार की जांच प्रभावित हो रही है लेकिन सरकार को हमारी ओर मरीजों की आ रही परेशानियों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
चौहान ने बताया कि हमारी 13 सूत्रीय मांगों में पदनाम परिवर्तन, गेड पे प्रमोशन चैनल, संविदा लेब टेक्निशियन का नियमितीकरण, रिक्त अलाउंस, नॉट प्रेक्टिस अलाउंस, नई भर्ती में परीक्षा अवधि के दौरान 70 प्रतिशत, 80 प्रतिशत व 90 प्रतिशत वेतन को लेकर सहित अन्य मांगे सम्मिलित है। शुक्रवार को धरने पर बड़ी संख्या में मेडिकल लैब टेक्नीशियन, लेब असिस्टेंट एवं लेब अटेंडेंट उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ