अरपा भैंसाझार प्रोजेक्ट - राजस्व विभाग करेगा 13 करोड़ की वसूली; जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट में 11 खसरे की जमीन पर 9 करोड़ का अवैध मुआवजा बांटने और जमीन का रकबा बढ़ाकर 4 करोड़ रुपए का भुगतान किए जाने का खुलासा
बिलासपुर/ अरपा-भैंसाझार बराज परियोजना में अवैध रूप से मुआवजा लेने वालों से राजस्व विभाग 13 करोड़ की वसूली करेगा। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट में 11 खसरे की जमीन पर 9 करोड़ का अवैध मुआवजा बांटने और 6 खसरे की जमीन का रकबा बढ़ाकर 4 करोड़ रुपए का भुगतान किए जाने का खुलासा हुआ है। सकरी में सवा हेक्टेयर निजी जमीन के नाम पर बगैर अधिसूचना प्रकाशित किए करोड़ों का मुआवजा अवैध तरीके से बांट दिया गया। जल संसाधन विभाग कोटा ईईऔर एसडीओ तखतपुर की जांच में 13 करोड़ से अधिक का अवैध भुगतान पाया गया है, इसमें एक ही परिवार के अलग-अलग लोगों को अवैध रूप से भुगतान किया गया है।
![]() |
| अरपा-भैंसाझार बराज परियोजना में घोटाला |
जल संसाधन विभाग के सचिव ने कलेक्टर को लिखी चिट्ठी
जल संसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने कलेक्टर सौरभ कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि इस प्रोजेक्ट में करोड़ों की गड़बड़ी है। उन्होंने कलेक्टर को मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के लिए कहा है।
अभी राजस्व विभाग की जांच जारी रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
"अरपा भैंसाझार मामले में अभी राजस्व विभाग की जांच बाकी है। जल संसाधन विभाग ने जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें राजस्व विभाग को रिकवरी करने को कहा गया है।"
- आरए कुरूवंशी, एडीएम, बिलासपुर

टिप्पणियाँ