सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सफलता में रोड़ा बनने वाले नुकसानदायक आदतों से ऐसे बचें

लगभग सभी लोगों की कुछ ऐसी आदतें या व्यवहार होते हैं, जो जीवन में उनके लिए बहुत हद तक नुकसानदायक और घातक साबित हो सकते हैं, उनकी सफलता की राह में रोड़ा बनकर खड़े हो सकते हैं। अगर बराबर ध्यान न दिया जाए तो ये आदतें लोगों के काम करने की क्षमता को भी बहुत हद तक प्रभावित कर सकती हैं। सफलता की राह को आसान बनाना चाहते हैं तो इन रणनीतियों को अपनाकर आप अपनी उन आदतों से कुछ हद तक निजात पा सकते हैं।

1) जहां तक संभव है लड़ाई -झगड़ा करने से बचें

यदि किसी के साथ आपको कोई समस्या है या फिर किसी और को आपके साथ कोई दिक्कत है तो बजाय गुस्सा या शिकायत करने के व्यक्तिगत तौर पर आपस में शांति से बात करें। या तो सीधे समस्या का हल निकालने पर काम करें। आप अपनी समस्या को किसी भरोसेमंद साथी के समक्ष भी रख सकते हैं। अगर फिर भी आप नर्वस होते हैं तो लिखकर काम की शुरुआत कर सकते हैं।

2) किसी काम की हड़बड़ी या जल्दबाजी ना करें

आपकी हड़बड़ी या जल्दबाजी की वजह से आपको सामने वाले से अजीब और अनपेक्षित भावनात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। अपनी पिछली गलतियों से सीख लें और विचार करें कि पिछली दफा जल्दी में क्या-क्या नुकसान कर बैठे थे। खुद से कुछ सवाल करके भी नतीजों के बारे में विचार कर सकते हैं। खुद से ये सवाल करें कि आप जो भी कदम उठाते हैं, उससे आगे क्या नुकसान हो सकते हैं?

3) दूसरों पर आरोप लगाकर नकारात्मक न बनें

गलती किसी से भी हुई हो, यदि आप अपने आपको विक्टिम की तरह देखेंगे और तुरंत ही बिना सोच-विचार किए दूसरों पर आरोप लगाना शुरू कर देंगे, तो यह रवैया उलटा आपको ही नकारात्मक साबित करेगा। अपनी गलतियों से सीखें। आगे बढ़कर पूछें कि फिलहाल जो स्थिति बनी हुई है, उसको सुधारने के लिए आप क्या मदद कर सकते हैं। क्या जरूरी कदम उठा सकते हैं।

4) परफेक्शन के लिए मिले हुए मौके न गंवाएं

परफेक्शन की गहरी चाह रखना लोगों के लिए बेहद नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इस आदत से बचने के लिए अपने अपेक्षित नतीजों, कॉस्ट और टाइमलाइन पर फीडबैक लें। फिर अपने बॉस के साथ मिलकर चेकपॉइंट्स एड करें या छोटे प्रयोग करके भी आप देख सकते हैं। इस तरह आप अपने ही सेट किए गए स्टैंडर्ड काे धीरे-धीरे रिलैक्स कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ