सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भिलाई में एक युवक को दो महिलाएं बता रही थी अपना पति; झगड़े में हुआ खुलासा

भिलाई/ छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां युवक ने पहली पत्नी को अंधेरे में रखकर दूसरे की पत्नी से गुपचुप शादी कर ली। हैरानी की बात यह है कि दोनों के पहले से ही बच्चे हैं। जब अस्पताल में खुलासा हुआ तो दोनों पत्नियां लड़ने लगीं।

 पहली पत्नी को अंधेरे में रखकर दूसरे की पत्नी से गुपचुप शादी करने वाले के खिलाफ दूसरी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 (ग), 509 (बी), 67, 67 (ए) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति प्रकाश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

आरोपी के दूसरी महिला से शादी करने(Love Triangle) का खुलासा एम्स रायपुर में हुआ। आरोपी पहली पत्नी को इलाज करवाने ले गया था। उसी दिन उसकी दूसरी पत्नी भी इलाज करवाने एम्स पहुंची। उसे एक महिला के साथ देखकर पूछा तो प्रकाश चुप हो गया। पहली पत्नी ने प्रकाश को अपना पति बताया तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। वहां तो आरोपी ने दोनों को समझा बुझाकर अलग किया लेकिन बात पुलिस तक पहुंच गई।

पुलिस ने बताया कि दूसरी महिला घर पहुंची और मंदिर में प्रकाश साहू के साथ हुई शादी की फोटो उसकी पहली पत्नी को भेज दिया। यह बात जब आरोपी प्रकाश साहू को पता चला उसे गुस्सा आया और वह भड़क गया। प्रकाश ने दूसरी महिला के साथ वाली अश्लील फोटो और वीडियो उसके पति को भेज दिया। इससे दूसरी महिला नाराज हो गई और प्रकाश के खिलाफ (Love Triangle)पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान

भिलाई तीन टीआई मनीश शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रकाश साहू पहले से ही शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। सोशल मीडिया के जरिए उसकी बातचीत(Love Triangle) दूसरी महिला से हो गई। उसके भी दो बच्चे हैं।

इस बीच बातचीत में प्रकाश ने उसे नहीं बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। दोनों ने मंदिर में शादी की और पति-पत्नी(Love Triangle) की तरह रहने लगे। एक दिन प्रकाश ने अपनी पहली पत्नी का उपचार के लिए एम्स रायपुर पहुंचा। दूसरी महिला भी इलाज कराने एम्स पहुंची। वहीं दोनों की मुलाकत हो गई।

टिप्पणियाँ