सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्णिया जिला के नगर पंचायत चंपानगर में दूसरे चरण का नगर निकाय चुनाव सम्पन्न हुआ

   न्यूजरिपोर्टर -इन्देश्वरी परिहार/

 पूर्णिया/बिहार/जिले के नगर पंचायत चम्पानगर में होने वाले 28 दिसंबर को दूसरे चरण का नगर निकाय चुनाव सम्पन्न हो गया।नगर पंचायत चम्पानगर के कुल 13 वार्डों में कुल 18 मतदान केंद्र बनाया गया था।जहां कुल मतदाता 12703  वोटर है जिसमें पुरुष 6534 महिला 6168 एवं थर्ड जेंडर 1 सहित मतदाता शामिल है । सहायक निर्वाची पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शाम 5 बजे तक कुल 65.75 प्रतिशत मतदान हुआ।जिसमें  पुरुष 62.84 प्रतिशत व महिला 68.84 प्रतिशत मतदान हुआ।जिसमें  कुल मतदाताओं की संख्या 8553 जिसमें पुरूष 4106 व महिला 4247 ने अपने मतों का प्रयोग किया।चुनाव में मुख्य पार्षद पर 7 प्रत्याशी, उप मुख्य पार्षद पद पर 12 प्रत्याशी एवं वार्ड पार्षद पद पर 108 प्रत्यशियों का भाग्य मतदाताओं ने इवीएम में लॉक कर दिया।






सुबह 7 बजे से ही नगर पंचायत चम्पानगर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखी गई और मतदाता कतार बद्ध होकर मतदान करते नजर आए।हालांकि दिन के 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान की गति तेज  देखी गई।किंतु अंतिम समय में एक बार फिर मतदाताओं की भीङ मतदान केंद्रों पर नजर आई और बचे खुचे मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर निकाय चुनाव में अपनी सहभागिता दिखाई । वहीं नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 के बूथ संख्या 2 (क) में  पहली बार मतदान कर रही पूजा कुमारी व उसकी बहन ने मताधिकार का प्रयोग किया।वही 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला लीला देवी जो सहारा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया लोकतंत्र के महापर्व में चरैया रहिका की एक 90 वर्षा महिला अपने पुतुहू के गोद का सहारा लेकर हिस्सा लिया।वहीं स्वच्छ व शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने को लेकर जिला व केनगर प्रखण्ड प्रशासन भी संकल्पित दिखा और विभिन्न मतदान केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे।मतदान के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं हैं। सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत चम्पानगर में शांति पूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न हो गया।वहीं चुनाव को लेकर हर मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन व जवान मुस्तैद रहे।

टिप्पणियाँ