कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी ने किसानों से कहा - खूब लोन लो, हमारी सरकार बनेगी तो माफ कर देंगे, लोन चुकाने की जरूरत नहीं
बेंगलुरु/ कर्नाटक में JD(S) यानी जनता दल (सेक्युलर) की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी ने किसानों से कहा है कि वे जितना चाहे उतना लोन ले लें, उनकी पार्टी की सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर सारे लोन माफ कर दिए जाएंगे।
कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसी सिलसिले में एक रैली को संबोधित करते हुए अनीता कुमारस्वामी ने किसानों को यह आश्वासन दिया। रामनगर से विधायक अनीता ने कहा कि आपको जितना लोन चाहिए ले लीजिए, कुमारस्वामी ने वादा किया है कि कर्नाटक में सरकार बनाने के 24 घंटे के अंदर ही आपके सारे लोन माफ कर दिए जाएंगे। इसलिए कोई परेशानी की बात नहीं है।
एक रैली के दौरान कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ उनकी पत्नी अनीता कुमारस्वामी।
उम्मीदवार का ऐलान करने में आगे है जनता दल
कर्नाटक विधानसभा चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में संभावित हैं लेकिन JD(S) ने अभी से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है। पार्टी लीडरशिप ने पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे और पार्टी यूथ विंग के प्रेसिडेंट निखिल कुमारस्वामी को रामनगर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

टिप्पणियाँ