रायपुर/ कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों का खून गाढ़ा हुआ है। इसके कारण हार्ट और फेफड़े प्रभावित हुए हैं। इसका नतीजा यह हुआ है कि सांस फूलने की समस्या बढ़ गई है। (Research on corona patients) इसे लेकर आंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में रिसर्च चल रहा है, जहां पोस्ट कोविड मरीजों के हार्ट व फेफड़े की कार्य क्षमता पर (Chhattisgarh news) शोध किया जा रहा है। शोध कर रहे कार्डयोलॉजिस्ट डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया, हार्ट को काम करने के लिए ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ती है।
ऑक्सीजन युक्त खून को शरीर के दूसरे अंगों में पहुंचाने में हार्ट की भूमिका होती है। ये ऑक्सीजन हार्ट को फेफड़ों से ही मिलता है। कोरोना वायरस का संक्रमण सीधे फेफड़ों पर असर करता है। कई मरीज़ों में ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है। ऑक्सीजन की कमी, कुछ मरीज़ में दिल पर भी असर कर सकती है। ऐसा होने पर दिल की मांसपेशियों को ऑक्सीजन युक्त खून पंप करने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसका असर हार्ट के टिश्यू पर पड़ता है।
डॉक्टर के मुताबिक़ चलते समय ऑक्सीजन लेवल पहले नीचे गिरता है, बजाए बैठे रहने के। इस वजह से ऑक्सीजन लेवल ड्राप करने के पहले ही इस टेस्ट से अंदाजा मिल जाता है कि आगे क्या दिक्कत आने वाली है। यही 6 मिनट वॉक टेस्ट का फ़ायदा है।
कार्डियोलॉजिस्ट एसीआई डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्ट कोविड मरीजों में लगातार बढ़ रही सांस फूलने की समस्या को देखते हुए एसीआई में रिसर्च शुरू किया है। ऐसे मरीजों के हार्ट व फेफड़े में क्या प्रभाव पड़ा है, इसका पता 6 मिनट के वॉक टेस्ट से पता लगाया जा रहा है। इसमें 120 ऐसे मरीजों को शामिल किया गया है।
120 मरीज रिसर्च में शामिल
डॉ. श्रीवास्तव बताते हैं कि कोरोना डायरेक्ट हार्ट को इफेक्ट नहीं करता है, लेकिन खून गाढ़ा कर देता है। इससे अभी यह पाया गया कि पोस्ट कोविड मरीजों को चलने में सांस फूल रही है। कोविड में प्रभावित लोगों का 6 मिनट वॉक टेस्ट एसीआई में किया जा रहा है। विशेष तरह की मेडिकल जांच से हार्ट और फेफड़ों की क्षमता की जांच की जा रही है। यह रिसर्च छह महीने तक चलेगा। इसमें 120 पोस्ट कोविड मरीजों को शामिल किया गया है।
घर पर भी कर सकते हैं टेस्ट
वॉक टेस्ट करने से पहले मरीज को ऑक्सीजन लेवल चेक करना चाहिए फिर 6 मिनट तक एक औसत रफ़्तार में लगातार वॉक करना है इसके बाद दोबारा ऑक्सीजन लेवल चेक करना है अगर शरीर में ऑक्सीजन के लेवल में गिरावट नहीं है तो दिल और फेफड़ा दोनों सेहतमंद है कोई 6 मिनट तक नहीं चल पा रहा है, तो ज़रूरी है कि डॉक्टर से सलाह लें।

टिप्पणियाँ