वाॅशिंगटन/ये ज्यादा मायने नहीं रखता कि आप 100 साल का हो गए हैं । महत्वपूर्ण यह है कि आज भी अपनी जिंदगी का लुत्फ ले रहे हैं आप। दवाइयों के सहारे नहीं जी रहा। बिस्तर पर नहीं पड़ा हूं। 30 साल के युवा जैसा महसूस करता हूं। ये कहना है अमेरिका के पेंसिलवेंनिया में रह रहे अमेरिकी एयरफोर्स के रिटायर्ड पायलट लेस सविनो का। वे दूसरे विश्वयुद्ध में लड़ाकू विमान उड़ाते थे। उन्होंने अपनी लंबी उम्र का राज खोला है। वे कहते हैं, मेरी लंबी उम्र की वजह नियमित दिनचर्या है। मैं सिगरेट नहीं पीता और मुझे याद नहीं कि मैंने कभी शराब को हाथ भी लगाया हो। मैं पिछले 40 सालों से एक ही दिनचर्या का पालन कर रहा हूं। सुबह 7 बजे उठता हूं और राज 10ः30 बजे सोता हूं। हफते में 5 दिन सुबह 3 घंटे तक जिम में पसीना बहाता हूं। इनमें तीन दिन वजन उठाता हूं और दो दिन कार्डियो करता हूँ । 15 अलग-अलग वेट मशीनों पर 45 बार वजन उठाता हें। यानी रोज करीब 700 बार। काॅर्डियो के दो दिनों में मैं 13 किमी साइकिल चलाता हूं और ट्रेडमिल पर 3 किमी चलता हूं। हाथ-पैर और कंधों की भी कसरत करता हूं। दवाइयों के नाम पर मैं सिर्फ बीपी की गोली लेता हूं। मैं खाने-पीने का खूब ख्याल रखता हूं। हरी सब्जियां खता हूं। मांसाहारी हूें और सीफूड जैसे मछलियां मुझे बहुत पसंद हैं। हफते में एक बार अंडे से बनी डिश फ्रिटाटा खाता हूं। मैं सिर्फ स्वाद के लिए खाना नहीं खाता। पेट भरते ही खाना छोड़ देता हूं। 11 साल पहले 89 साल की उम्र में मेरी पत्नी का देहांत हो गया, लेकिन मैं खुद को अकेला नहीं होने देता। जिम में नए-नए दोस्त बनाता हूं। दोस्तों के साथ जिंदगी का लुफ्त बढ़ जाता है। 83 साल की उम्र में अपनी पत्नी के साथ समय बिताने के लिए मैंने रिटायरमेंट ले लिया। अब किताबें पढ़ता हूं, खासतौर पर जासूसी उपन्यास और कहानियां। पढ़ने से याददाश्त तेज होती है।
लेस सविनो की ही तरह ब्रिटैन में जाॅन टिनिसवुड भी जिंदादिली से जी रहे हैं। वे 109 साल के हैं। कहते हैं, अपना पसंदीदा काम करते रहिए वरना शारीरिक या मानसिक तौर पर बीमार पड़ जाएंगे। मैंने लंबे समय से भविष्य के बारे में सोचकर तनाव लेना छोड़ दिया है। तनाव हमारी जिंदगी के कई साल कम कर देता है।

टिप्पणियाँ